Sitamarhi News: पिस्टल, कारतूस व बाइक के साथ पकड़े गए दो युवक – Hindustan

Sitamarhi News: बाजपट्टी। क्षेत्र के भासेपुर हाईस्कूल के पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस व बाइक के साथ गिरफ्तार दो युवकों के खिलाफ मंगलवार शाम बाजपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। दोनों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार गिरफ्तार आरोपित फूल नदाफ और मो. मेराज किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में भासेपुर हाई स्कूल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम मौके पर पहुंची, पुलिस को देखकर भागने के दौरान दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े।

इसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपितों को पकड़ने के प्रयास में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार भी गिर गए, जिससे उन्हें हल्की चोटें आईं। तलाशी के दौरान मो. मेराज के कमर के बाएं हिस्से से एक लोडेड पिस्टल बरामद की गई, जिसके बट पर स्टार का निशान बना हुआ था। वहीं फूल नदाफ के पास से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।पुलिस ने लाल रंग की अपाचे बाइक भी जब्त कर ली। इस मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए, 26 एवं 35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। कांड के अनुसंधान की जिम्मेदारी एसआई प्रमोद कुमार को सौंपी गई है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है तथा आरोपितों के आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल कर रही है।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News