Badaun News: दूसरे दिन भी झमाझम बारिश , बिजली गुल – Hindustan

Badaun News: बदायूं। जिले में बारिश का सिलसिला जारी है। दूसरे दिन भी जारी बारिश से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिली। बारिश के चलते हैं जगह-जगह जलभराव से यातायात प्रभावित है। जिले में झमाझम बारिश से धान की रोपाई और तेज हो गई है। इधर मक्का की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। बारिश से हरी सब्जी, टमाटर की फसल भी प्रभावित हुई है जिससे बाजार में सब्जी की कीमतों में उछाल आ गया है। गुरुवार की सुबह काली घटाओं के बीच हुई है। आसमान में बादलों का डेरा है। सुबह छह बजे से बारिश का सिलसला शुरू हुआ और फिर दो घंटे झमाझम बारिश हुई है।

जिससे शहर में जगह जगह जलभराव हो गया। शहर के प्रमुख स्थल गांधी ग्राउंड में जलभराव से चल रहा मेला प्रभावित है। दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है।जगह-जगह सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश होते ही कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से धान की रोपाई ने रफ्तार पकड़ ली है।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News