उमरिया में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत – Prabhasakshi

बिज़नेस
स्पोर्ट्स
राज्यों से
शहरों से
मिसाल बेमिसाल
लाइफस्टाइल
मनोरंजन जगत
राजनीति
धर्म
उमरिया: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में बृहस्पतिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी दी कि यह हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भरौला गांव के निकट हुआ, जब एक कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा तड़के साढ़े तीन बजे सिद्धबाबा धाम के पास हुआ। इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
अधिकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। मृतकों में एक पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि सभी मृतक अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के लिलहाटोला गांव के निवासी थे और चित्रकूट जा रहे थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि मृतकों के परिजन अनूपपुर जिले से उमरिया पहुंच रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Tags
अन्य न्यूज़
हमलों के जवाब में भी ईरान ने कुवैत, बहरीन और क़तर पर फिर से हमले किए हैं। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बागिर गालिबाफ ने एक्स पर लिखा कि अमेरिका ने भी अभी तक यह नहीं सीखा कि धौस जमाने और वादा तोड़ने की कीमत चुकानी पड़ती है।
Quick Links
प्रभासाक्षी.कॉम पर आपको मिलेंगे देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी में, Get all the Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, Videos in Hindi, Hindi News Live, Hindi News on prabhasakshi.com
आप हमें फॉलो भी कर सकते है
हमसे सम्पर्क करें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News