Palamu News: घरेलू कलह से क्षुब्ध महिला ने दो बेटियों को कुएं में फेंक खुद भी कूदी, बच्चियों की हुई मौत – Hindustan

Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र के कंडा गांव में बुधवार की रात में घरेलू कलह क्षुब्ध होकर सरिता देवी ने अपनी दो नाबालिग बेटियों को कुएं में फेंक कर खुद भी कूद गई। इससे दोनों बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरी बेटी की पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया जिससे महिला को बचा लिया गया। महिला घरेलु कलह से इतनी दुखी थी कि तीनों बेटियों को कुएं में फेंकने के बाद ही कुंए में खुद कूदना चाहती थी परंतु एक बच्ची शोर मचाते हुए भाग निकली। नावाबाजार के थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृत बच्चियों प्रिया कुमारी और डॉली कुमारी के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है。

प्रारंभिक अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि सरिता देवी का बुधवार की रात में पति छोटेलाल प्रजापति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में उसने अपनी सास की गोद से एक बेटी को छीनकर कुएं में फेंक दी। इसके तुरंत बाद दूसरी बेटी को भी उसी कुएं में धकेल दिया। तीसरी बेटी को भी कुएं में फेंकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह किसी तरह वहां से भाग निकली और शोर मचा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। उनका आरोप है कि लगातार तीन बेटियों का जन्म होने के कारण महिला को ताने दिए जाते थे और उसे प्रताड़ित भी किया जाता था। इसके कारण वह काफी तनाव में रहती थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News