मौसम पूर्वानुमान
देश भर में मौसम प्रणाली:
अगले 2 से 3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर के शेष भागों, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। इसके साथ ही मानसून पूरे देश को कवर कर लेगा।
उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर एक सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र (Well Marked Low Pressure Area) बना हुआ है।
इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 9.6 किलोमीटर की ऊँचाई तक फैला हुआ है तथा ऊँचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है।
इसके 9 जुलाई की दोपहर तक उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और उसके बाद उत्तर-पूर्व दिशा की ओर मुड़ने की संभावना है।
समुद्र तल पर बनी मानसूनी ट्रफ (Monsoon Trough) उत्तर-पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पूर्व बांग्लादेश तक फैली हुई है। यह सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र, झारखंड और पश्चिम बंगाल से होकर गुजर रही है तथा 1.5 किलोमीटर की ऊँचाई तक विस्तृत है।
समुद्र तल पर ऑफशोर ट्रफ दक्षिण गुजरात से केरल तट तक बनी हुई है।
उत्तर-पूर्व अरब सागर से सिक्किम तक एक ट्रफ बनी हुई है, जो गुजरात, उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश व दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश पर स्थित निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण तथा बिहार से होकर गुजर रही है। यह ट्रफ 3.1 से 7.6 किलोमीटर की ऊँचाई के बीच फैली है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई।
मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।
पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, कर्नाटक, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर तथा पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और पंजाब में हल्की बारिश दर्ज की गई।।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटे को दौरान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, ओडिशा के कुछ भागों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कोंकण एवं गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।
किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।
हां, अगले 2 से 3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पूरे भारत को कवर करने की संभावना है
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, असम, अरुणाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक और केरल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश पर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र, सक्रिय मानसूनी द्रोणिका और ऑफशोर ट्रफ देशभर में बारिश की गतिविधियों को बढ़ा रहे हैं।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।
Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है