Maharajganj News: महाराजगंज, नवीन विषेन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार को महराजगंज स्थित अपने कैंप कार्यालय पर जनसुनवाई की। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। कहा कि जनता की सेवा ही प्राथमिकता है।
सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग राजस्व, पुलिस, बिजली, सड़क, सिंचाई, चिकित्सा, पेंशन, आवास, शिक्षा तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों और मांगों को लेकर पहुंचे। पंकज चौधरी ने प्रत्येक फरियादी से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। यदि किसी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में किसी प्रकार की बाधा आ रही है तो उसका तत्काल समाधान कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न करने की बात कही।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल शिकायत सुनने की औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता और सरकार के बीच विश्वास का सशक्त माध्यम है। सरकार की मंशा है कि प्रत्येक नागरिक को बिना भेदभाव न्याय, सुरक्षा और विकास का लाभ मिले।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पिछले वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गई हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों गरीब परिवारों को पक्के घर मिले हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। आयुष्मान भारत योजना के तहत करोड़ों परिवारों को पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया गया है।
उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है, जबकि जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने रोजगार, स्वरोजगार और बेहतर जीवन स्तर को नई गति दी है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। एक्सप्रेस-वे, मेडिकल कॉलेज, नए विश्वविद्यालय, बेहतर सड़क नेटवर्क, निवेश, औद्योगिक विकास, महिला सुरक्षा, गरीब कल्याण योजनाएं तथा किसानों के हित में अनेक कार्य किए गए हैं।
प्रदेश में अपराध और माफिया पर प्रभावी कार्रवाई हुई है, जिससे निवेश का वातावरण बेहतर बना है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और फरियादी उपस्थित रहे।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play