Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के गांव रेता वाली मडैया निवासी एक महिला की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। उसका शव गांव के ही जंगल में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। बता दें कि गांव निवासी मनवीर सिंह की शादी करीब दो साल पूर्व प्रिंयका पुत्री कलुवा निवासी गांव हतिया खेड़ा थाना हसनपुर जनपद अमरोहा के साथ हुई थी।
बताया गया है कि समय समय पर दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद हुआ रहता था। शुक्रवार की सुबह को प्रिंयका का शव गांव के ही जंगल में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और फोरेसिंग के माध्यम साक्ष्य एकत्र किए। वहीं घटना की जानकारी पर मृतक महिला के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि प्रियंका की शादी में पांच लाख रुपये से अधिक का दान दहेज दिया गया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं हुए। आए दिन वह एक लाख रुपये और दो भैंस की मांग करते थे। उनका कहना था कि अप्रैल माह में भी दहेज की मांग पूरी होने पर प्रिंयका को घर से निकाल दिया था। उस दौरान दोनों पक्षों के गण मान्य लोगों के द्वारा समझौता करा दिया। जिसके बाद दो दिन पूर्व प्रिंयका ने मायके में फोन कर ससुराल पक्ष के द्वारा मारपीट किए जाने की सूचना दी थी। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा शव को लटाने की बात कहीं है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मायके पक्ष के द्वारा तहरीर देने पर ही वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play