Feedback
एक्ट्रेस नफीसा अली पिछले लगभग 50 साल से हिंदी सिनेमा में काम कर रही हैं. उनके काम को समय के साथ-साथ सराहा गया. हालांकि वो कुछ सालों से बड़े पर्दे से दूर हैं. उन्हें कैंसर नाम की खतरनाक बीमारी हो गई है, जिसका सामना वो पिछले 8 साल से कर रही हैं. साल 2018 में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उन्हें स्टेज 3 कैंसर है जिसका इलाज हो गया था. लेकिन अब वो बीमारी वापस उनके शरीर में दखल दे चुकी है. अब उन्हें स्टेज 4 कैंसर है.
नफीसा आज भी कैंसर से जंग लड़ रही हैं. इस बीच उन्हें थोड़ी तकलीफ हो रही है, लेकिन उनके हौसले में कोई कमी नहीं आई है. वो कैंसर के बावजूद फिल्म में काम करती नजर आई हैं. उनकी एक फिल्म, जो पिछले कई सालों से इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में प्रीमियर हो रही थी, वो अब जाकर थिएटर्स में लगने वाली है.
कैंसर के बावजूद किया काम
फिल्म मैक्स, मिन और मियोजाकी, जिसमें नफीसा अली काम कर रही हैं उसका हाल ही में ट्रेलर लॉन्च हुआ. एक्ट्रेस ने फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत में इस फिल्म के लिए हामी भरने पर बात की. नफीसा अली बताती हैं कि वो पहले ये फिल्म नहीं करने वाली थीं. मगर फिर डायरेक्टर ने उन्हें मना लिया.
एक्ट्रेस ने कहा- सच कहूं तो मैंने हमारी फिल्म के डायरेक्टर पद्मकुमार नरसिम्हामूर्थी से कहा था कि मैं अभी कैंसर और कीमो थैरेपी से गुजर रही हूं, मैं बहुत खराब दिख रही हूं और मैं एक्टिंग नहीं करना चाहती. लेकिन डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि नहीं, नहीं, ऐसा नहीं है. उन्होंने मुझे वापस कैमरा का सामना करने की शक्ति दी, बावजूद इसके कि मेरा शरीर जिस ट्रॉमा से गुजर रहा था. तो मैं उसके लिए बहुत आभारी हूं, मैं अभी भी लड़ाई लड़ रही हूं.
A post shared by Nafisa Ali Sodhi (@nafisaalisodhi)
नफीसा अली के साथ बैठीं फिल्म की प्रोड्यूसर समीक्षा ओस्वाल ने बताया कि जब उनकी फिल्म शुरू हुई थी, तभी एक्ट्रेस ने अपनी पहली सर्जरी कराई थी, जो काफी बड़ी थी. एक्ट्रेस उनके साथ कीमो और दवाओं के बावजूद लगातार ट्रैवल कर रही हैं, जो उनके लिए बहुत बड़ी बात है. प्रोड्यूसर ने कहा कि नफीसा अली किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू