IND vs ENG: कब और कहां होगा चौथा टी20 मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और LIVE स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स – News24 Hindi

—विज्ञापन—
India vs England 4th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं. पहला मैच बारिश के भेंट चढ़ने के बाद, टीम इंडिया को लगातार दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. तीसरे टी20 में 125 रनों से मिली करारी हार के बाद अब भारतीय टीम सीरीज में 0-2 से पिछड़ गई है और उसके सामने सीरीज में बने रहने की चुनौती है. ऐसे में टीम इंडिया चौथे मुकाबले में हर हाल में जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.  
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन इस टी20 सीरीज में अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है. पहला मुकाबला बारिश की वजह से बेनतीजा रहा, जबकि दूसरे और तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी. अब चौथा मुकाबला भारत के लिए करो या मरो जैसा होगा. अगर टीम इंडिया यह मैच हारती है तो सीरीज भी गंवा देगी. वहीं, हैरी ब्रूक की अगुआई वाली इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार, 9 जुलाई को ब्रिस्टल क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिस्टल में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी और एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है.
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी रात 9:30 बजे दोनों कप्तान टॉस के मैदान पर उतरेंगे.
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के चैनलों पर किया जाएगा. वहीं, आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे.

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे.

हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल सॉल्ट, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सॉनी बेकर, जोश टंग और ल्यूक वुड.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News