हर दिन के 7 रुपये, 60 साल की उम्र पर दिलाएंगे 5 हजार रुपये की पेंशन! जानें क्या है योजना – Best Scheme for Investment in India – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Best Scheme for Investment in India: बढ़ती महंगाई के बीच आज के साथ कल को आर्थिक रूप से सुरक्षित रखना जरूरी है। इसके लिए आपको आज से ही तैयारी करनी होगी और तैयारी का मतलब है कि आपको सही जगह पर निवेश करना होगा। अपने बुढ़ापे में अगर आप भी किसी पर आर्थिक रूप से निर्भर नहीं रहना चाहते हैं, तो आज से ही रिटायरमेंट प्लान में निवेश कर सकते हैं। आपके द्वारा हर दिन के 7 रुपये आपको 60 साल की उम्र में करोड़पति बना सकते हैं, लेकिन कैसे और किस स्कीम से ऐसा होना मुमकिन है? आइए जानते हैं।
अगर आप एक नौकरीपेशा हैं और अपने कल को आर्थिक रूप से सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो रिटायरमेंट प्लान को अपना सकते हैं। आज हम आपके लिए छोटी रकम से अधिक मुनाफे वाली स्कीम लेकर आए हैं, जो सरकार की पुरानी योजनाओं में से एक है। दरअसल, हम अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें निवेश करने पर आपको आर्थिक मजबूती मिल सकती है।
अटल पेंशन योजना में 18 साल से 40 साल तक की उम्र में निवेश किया जा सकता है। इस योजना में जितनी कम उम्र में आप शुरुआत करते हैं, मुनाफा भी आपको उतना ज्यादा हो सकता है। 18 साल की उम्र में अगर आप निवेश कर रहे हैं तो आपके लिए प्रीमियम की कीमत 1 कप चाय की जितनी हो जाती है।
ये भी पढ़ें- Insurance Policy Tips: किस उम्र में बीमा करवाने पर ज्यादा फायदा? 
अटल पेंशन योजना में 18 साल की उम्र होने पर आप न्यूनतम निवेश 210 रुपये प्रतिमाह कर सकते हैं और ये 30 दिनों में प्रतिदिन के हिसाब से 7 रुपये होगा। 60 साल की उम्र होने पर आपको हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन मिल सकेगी। आइए उम्र के हिसाब से जानते हैं कि 19 साल से लेकर 40 साल की उम्र में कितने रुपये का प्रीमियम चुकाना होता है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि अटल पेंशन योजना के तहत सिर्फ वो ही लोग निवेश कर सकते हैं जो टैक्सपेयर्स नहीं हैं। अगर आप इस योजना में निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको किसी बैंक में बचत खाता खुलवाना होगा। अगर आपका पहले से बैंक में अकाउंट है तो इसके लिए बैंक में आवेदन फॉर्म हासिल कर भर सकते हैं। फॉर्म को भरने के बाद बैंक में जमा कर दें और फिर वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद आपका अटल पेंशन योजना का खाता खुल सकेगा।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: डेली 2GB डेटा वाला रिचार्ज प्लान किसका सबसे सस्ता?

Edited By
Simran Singh
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News