Jamshedpur News: जेएफसी रिजर्व्स और जमशेदपुर इम्पैक्ट कलस्टर की शानदार जीत – Hindustan

Jamshedpur News: जेएसए फुटबॉल लीग के विभिन्न डिवीजनों में गुरुवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रीमियर डिवीजन में जमशेदपुर एफसी रिजर्व्स ने लॉमसांगजुआला के दो शानदार गोल की बदौलत टाटा स्टील को 3-1 से पराजित किया। लॉमसांगजुआला ने 34वें और 75वें मिनट में गोल दागे, जबकि थिंगबैजाम सचिन सिंह ने पहले हाफ के अतिरिक्त समय में एक गोल किया। टाटा स्टील की ओर से एकमात्र गोल आशामन हेंब्रम ने 58वें मिनट में किया। सुपर डिवीजन में जमशेदपुर इम्पैक्ट क्लस्टर ने शिशु डोम कम क्लब को 5-1 से करारी शिकस्त दी। बुधेश्वर टुडू ने हैट्रिक (5वें, 26वें और अतिरिक्त समय) जमाकर जीत के नायक बने।

रवि राज मुर्मू और राजा राम मार्डी ने भी एक-एक गोल किया, जबकि शिशु डोम कम क्लब की ओर से राकेश हांसदा ने एकमात्र गोल दागा। ए डिवीजन ग्रुप-ए में ग्राम विकास केंद्र और जमशेदपुर एफसी यूथ के बीच मुकाबला 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुआ। राजवीर कपूर ने यूथ को बढ़त दिलाई, लेकिन भीम हांसदा ने तुरंत बराबरी कर दी। मैच में जमशेदपुर एफसी यूथ के मोटाय देवगाम को दो पीले कार्ड मिलने पर बाहर होना पड़ा। ग्रुप-बी में अरुणा सामिटी क्लब ने यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को 2-1 से हराया। प्रीत सोना और नीरज करवा ने विजेता टीम के लिए गोल किए, जबकि यूनाइटेड की ओर से आशिक मुदुइया ने एकमात्र गोल किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News