मुख्य बातें
LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज 11 जुलाई को कोई भी बदलाव कंपनियों की तरफ से नहीं किया गया है। जिसकी वजह से कीमतें पुराने स्तर पर ही बरकरार हैं। इससे पहले 1 जुलाई को लम्बे अरसे के बाद कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 183.50 रुपये की कटौती हुई थी। तब ही 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर का रेट भी 13 रुपये घटा दिया गया था। जिसके बाद से इस छोटे एलपीजी सिलेंडर का रेट 808.50 रुपये के स्तर पर आ गया था। बता दें, कच्चे तेल का दाम बढ़ने के बाद से घरेलू सिलेंडर की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी की गई थी। जहां मार्च में 60 रुपये दाम बढ़ा था। वहीं, जून में 29 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। आइए जानते हैं कि आज शनिवार को Bharatgas, Indian और HP के सिलेंडर किस रेट में मिल रहे हैं।
नई दिल्ली – 942 रुपये
कोलकाता – 968 रुपये
मुंबई – 941.50 रुपये
चेन्नई – 957.50 रुपये
गुरुग्राम – 950.50 रुपये
नोएडा – 939.50 रुपये
बेंगलुरू – 944.50 रुपये
भुवनेश्वर – 968 रुपये
हैदराबाद – 994 रुपये
जयपुर – 945.50 रुपये
लखनऊ – 979.50 रुपये
पटना – 1031.50 रुपये
तिरुअनंतपुरम् – 951 रुपये
नई दिल्ली – 2930 रुपये
कोलकाता – 3081.50 रुपये
मुंबई – 2885.50 रुपये
चेन्नई – 3106 रुपये
गुरुग्राम – 2947.50 रुपये
नोएडा – 2930 रुपये
बेंगलुरू – 3021 रुपये
भुवनेश्वर – 3114.50 रुपये
चंडीगढ़ – 2954.50 रुपये
हैदराबाद – 3191 रुपये
जयपुर – 2957.50 रुपये
लखनऊ – 3052.50 रुपये
पटना – 3227 रुपये
तिरुअनंतपुरम् – 2971.50 रुपये
मई के महीने में तेल की कुल खपत 20.18 मिलियन टन रही। जोकि सालाना आधार पर 3.1 प्रतिशत कम है। एलपीजी की खपत सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की गिरावट के बाद 2.19 मिलियन टन मई के महीने में थी। बता दें, गैसोलिन की बिक्री में 3.2 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। हालांकि, सालाना आधार पर यह 7.4 प्रतिशत बढ़ा है।
एक बार फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में स्थिति सामान्य होने के बाद सरकार ने एलपीजी के डिस्ट्रीब्यूशन पर लगे कुछ सेक्टर्स में रोक को हटा लिया है। बता दें, युद्ध की वजह से एलपीजी सिलेंडर के नियमों में काफी कड़ाई की गई थी। सप्लाई बनाए रखने के लिए सरकार ने शहरों में बुकिंग पीरियड को 25 दिन और गांव में 45 दिन कर दिया था।
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव –
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं –
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play