Shahjahnpur News: स्कूली बस के गेट पर लटका छात्र, चालक बेखौफ़ दौड़ाता रहा, वीडियो वायरल – Hindustan

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और परिवहन विभाग भले ही लगातार सख्ती के निर्देश जारी कर रहे हों, लेकिन शनिवार सुबह सामने आए एक वीडियो ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रेती रोड पर सुदामा प्रसाद विद्यस्थली लिखी दौड़ रही स्कूल बस के गेट पर एक छात्र खड़ा नजर आया। उसका आधे से अधिक शरीर बस के बाहर था, जबकि बस हाईवे पर तेज रफ्तार से चल रही थी। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे सुभाष चौराहे से रेती रोड की ओर जाते समय बनाया गया। वीडियो में छात्र बस के गेट पर खड़ा होकर परिचालक की तरह हाथ से इशारे करता दिखाई दे रहा है।
बस को किनारे लगाने और पीछे से आने वाले वाहनों को संकेत देने का काम भी वही करता नजर आ रहा है। इस दौरान बस लगातार चलती रही। यदि चालक को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते या बस किसी अन्य वाहन से टकराने की स्थिति बनती तो छात्र गंभीर हादसे का शिकार हो सकता था。
शाहजहांपुर। बस पर विद्यालय का नाम अंकित होने के बावजूद विद्यालय के प्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि संबंधित बस स्कूल की नहीं है। उनके अनुसार यह एक निजी वाहन है, जो अभिभावकों के कहने पर बच्चों को स्कूल तक लाता है। जब उनसे पूछा गया कि बस पर विद्यालय का नाम क्यों लिखा है, तो उन्होंने कहा कि वाहन मालिक को पहले भी नाम हटाने के लिए कहा जा चुका है और दोबारा बात की जाएगी।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News