Feedback
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज (11 जुलाई) खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला साउथम्प्टन के द रोज बाउल में है. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे होना था, जिसमें देरी हुई है. मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 258 रनों का टारगेट दिया है. जोस बटलर ने 131 और हैरी ब्रूक ने नाबाद 95 रन बनाए.
भारतीय टीम टी20 सीरीज पहले ही गंवा चुकी है. सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला गया, जो बारिश के चलते बेनतीजा रहा. वहीं मैनचेस्टर टी20I में इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. नॉटिंघम में खेला गया मुकाबला इंग्लैंड ने 125 रनों से जीता. फिर ब्रिस्टल टी20I में भी मेजबान टीम ने 9 विकेट से जीत का स्वाद चखा. भारत-इंग्लैंड मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए…
इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने फिल साल्ट का विकेट दूसरे ओवर में गंवा दिया. साल्ट 6 रनों के निजी स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने. यहां से जोस बटलर और कप्तान हैरी ब्रूक ने तूफानी डबल सेंचुरी साझेदारी की. इस साझेदारी के दौरान जोस बटलर ने सिर्फ 51 गेंदों पर शतक जड़ दिया. बटलर और ब्रूक के बीच दूसरे विकेट के लिए 102 गेंदों पर 233 रनों की साझेदारी हुई. इस पार्टनरशिप ने टीम इंडिया को बेबस कर दिया.
बटलर ने 64 बॉल पर 131 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 8 छक्के शामिल रहे. बटलर के टी20 इंटरनेशनल करियर का ये दूसरा शतक रहा. बटलर को 19वें ओवर में शिवम दुबे ने चलता किया. शिवम ने फिर अगली गेंद पर जैकब बेथेल (0 रन) को पवेलियन रवाना कर दिया.
भारतीय टीम के लिए इस मैच में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर खेलने नहीं उतरे. उनकी जगह क्रमश: विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को मौका मिला. दूसरी ओर इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बार फिर लियाम डॉसन को शामिल किया. डॉसन ने रेयान अहमद की जगह ली.
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 34 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 18 मैचों में जीत हासिल की. जबकि इंग्लिश टीम ने 15 मुकाबले अपने नाम किए. एक मुकाबले का नतीजा भी नहीं निकला. साउथम्प्टन में दोनों टीमों के बीच 7 जुलाई 2022 को टी20I मुकाबला खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम को 50 रनों से जीत मिली थी.
भारत बनाम इंग्लैंड (हेड टू हेड)
कुल टी20I मुकाबले: 34
भारत ने जीते: 18
इंग्लैंड ने जीते: 15
बेनतीजा: 1
मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा.
मुकाबले में इंग्लैंड की प्लेइंग-11: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग.
भारत का स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और सूर्यांश शेडगे.
इंग्लैंड का स्क्वॉड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टंग, सोनी बेकर, रेहान अहमद, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद और ल्यूक वुड.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू