Lucknow News: टॉर्च की रोशनी में इलाज पर अस्पताल प्रशासन से जवाब-तलब – Hindustan

Lucknow News: लोकबंधु अस्पताल की इमरजेंसी में बिजली गुल होने के दौरान टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज किए जाने के मामले की जांच शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की छवि को धक्का पहुंचाने वाली इस घटना का स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने गंभीरता से संज्ञान लिया। स्वास्थ्य महानिदेशक ने शनिवार को अस्पताल पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की। संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया। डॉ. पवन कुमार अरुण शनिवार सुबह करीब 10 बजे लोकबंधु अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सीधे इमरजेंसी का रुख किया। स्ट्रेचर और बेड पर भर्ती मरीजों के बीच से गुजरते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मरीज और तीमारदारों की भीड़ के बीच रुके। उन्होंने इलाज और बिजली आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। ओपीडी के बाहर लगी लंबी कतारों और भीड़भाड़ को भी देखा।

स्वास्थ्य महानिदेशक ने इमरजेंसी की बिजली व्यवस्था, जनरेटर और इनवर्टर बैकअप का मौके पर निरीक्षण किया। अस्पताल में कार्यवाहक निदेशक डॉ. राजेश कुमार व कार्यवाहक सीएमएस डॉ. पीसी तिवारी से पूछा कि बिजली जाने के बाद जनरेटर और इनवर्टर क्यों नहीं चले? सवाल सुनते ही अस्पताल के अधिकारी एक-दूसरे का चेहरा देखने लगे, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। अपर निदेशक विद्युत को पूरी बिजली व्यवस्था की तकनीकी जांच कराने के निर्देश दिए। महानिदेशक ने स्पष्ट कहा कि इमरजेंसी जैसे संवेदनशील विभाग में बिजली बैकअप फेल होना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सात दिन के भीतर सभी कमियां दूर कर व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया।

स्वास्थ्य महानिदेशक ने कार्यवाहक निदेशक डॉ. राजेश कुमार और सीएमएस डॉ. पीसी तिवारी को नियमित राउंड नहीं लेने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी यदि प्रतिदिन अस्पताल का निरीक्षण करें तो छोटी-छोटी खामियां समय रहते दूर हो सकती हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि हर दिन सबसे पहले अस्पताल का राउंड लें। इमरजेंसी, वार्ड और ओपीडी की व्यवस्थाएं स्वयं देखें। साफ-सफाई, बिजली, पेयजल और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की नियमित निगरानी करें। उन्होंने चेतावनी दी कि सात दिन बाद व्यवस्थाओं की दोबारा समीक्षा की जाएगी। यदि सुधार नहीं मिला तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News