IMD Weather Update: कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद लोगों के लिए राहतभरी खबर आई है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कल देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज आंधी और तूफान की चेतावनी जारी की है. कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पहाड़ी राज्यों में यात्रा करने वालों को भी मौसम अपडेट देखकर ही निकलने को कहा गया है. चलिए इस खबर में आपको बताते हैं बुधवार (24 जून) को देशभर में मौसम कैसा रहेगा?
दिल्ली में 24 से 25 जून के दौरान भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी है. यहां हवा 60–70 किमी प्रति घंटे तक चल सकती है. तापमान 38°C से 31°C के बीच रह सकता है.
वहीं यूपी के गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और 80–90 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाओं का अलर्ट है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 40–41°C और न्यूनतम 31°C रहने का अनुमान है.
बिहार के गया, पूर्णिया, भागलपुर, समस्तीपुर, किशनगंज समेत कई जिलों में 24–27 जून तक भारी बारिश और 50–55 किमी प्रति घंटे की हवा चल सकती है. पटना में तापमान 39°C तक जा सकता है
झारखंड के रांची, धनबाद, बोकारो, देवघर और आसपास के जिलों में 70–75 किमी प्रति घंटे तक तेज हवा और बारिश का अलर्ट है.
बंगाल के बीरभूम, हावड़ा, हुगली, मुर्शिदाबाद और कलिम्पोंग में भी भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है.
राजस्थान के जयपुर, अजमेर, उदयपुर और कई जिलों में 60–70 किमी प्रति घंटे तक तेज हवा चल सकती है. वहीं पंजाब के लुधियाना, जालंधर और पटियाला में भी बारिश और आंधी की संभावना है.
मध्य प्रदेश के भोपाल, उज्जैन, धार, विदिशा और आसपास के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं असम के गुवाहाटी, धुबरी, बारपेटा और कई जिलों में तेज बारिश और 70–75 किमी प्रति घंटे की हवा का अलर्ट है.
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग और आसपास के इलाकों में भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी जारी है. देहरादून का तापमान 33°C से 26°C के बीच रह सकता है.
हिमाचल के सोलन, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा में 65–70 किमी प्रति घंटे तक हवा चल सकती है. मनाली का तापमान 14°C से 7°C तक रह सकता है. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, अनंतनाग, उधमपुर और बारामूला में भी बारिश और तूफान का असर रहेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED