Jamui News: चकाई मुख्य चौक पर जलजमाव से मिलेगी मुक्ति – Hindustan

Jamui News: चंद्रमंडीह । निज संवाददाता चकाई मुख्य चौक पर लंबे समय से बनी जलजमाव की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान को लेकर विभाग रेस हो गया है। शनिवार दोपहर बाद एनएच डिवीजन लखीसराय-मुंगेर की एक उच्चस्तरीय टीम चकाई मुख्य चौक पहुंची। टीम में शामिल कार्यपालक अभियंता रंजीत कुमार, सहायक अभियंता रामप्रवेश चौधरी एवं कनीय अभियंता सीता कुमारी ने प्रभावित पूरे मुख्य चौक का बारीकी से निरीक्षण किया।​इस दौरान अधिकारियों की देखरेख में मजदूरों द्वारा नाले की गहराई और उसकी वास्तविक स्थिति की मापी की गई। अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों से भी सीधा संवाद किया और उनसे पानी निकासी के व्यावहारिक उपायों पर फीडबैक लिया।
कार्यपालक अभियंता रंजीत कुमार ने स्थानीय नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मुख्य चौक पर जमा पानी को जल्द से जल्द बाहर निकाला जाएगा और ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त कर इसका परमानेंट समाधान किया जाएगा।​बता दें कि कुछ ही दिनों में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने जा रहा है। इस देवघर मार्ग से रोजाना सैकड़ों कांवरिया वाहन और हजारों श्रद्धालु गुजरते हैं। ऐसे में जलभराव के कारण कांवरियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ सकती है।इसके अलावा सड़क के दोनों तरफ जलजमाव रहने से स्थानीय दुकानदारों का व्यापार भी चौपट हो रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि मेला शुरू होने से पहले समस्या का मुकम्मल समाधान हो जाए।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News