Hazaribagh News: हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता ने क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों से 12 जुलाई को आयोजित होने वाले स्वर्गीय रामेश्वर महतो उर्फ गांधी जी की 12वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 12 जुलाई को पूर्वाह्न 11:30 बजे रामेश्वर महतो उच्च विद्यालय, चंदा इचाक परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वर्गीय रामेश्वर महतो की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया जाएगा। साथ ही उनके शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया जाएगा।
बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय रामेश्वर महतो ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किया। वर्ष 1978 में उन्होंने अपने गांव में लगभग 5 एकड़ भूमि दान कर सभी के सहयोग से रामेश्वर महतो उच्च विद्यालय, चंदा की स्थापना कराई। इस विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर हजारों छात्र-छात्राएं आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, मांडू के पूर्व विधायक जे.पी. पटेल, हजारीबाग जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, समाजसेवी भैया अभिमन्यु प्रसाद, भाजपा नेता अमरदीप यादव सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा शिवलाल महतो एवं चंद्रनाथ भाई पटेल समेत क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित लोग भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। बटेश्वर प्रसाद मेहता ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर स्वर्गीय रामेश्वर महतो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करें तथा उनके शिक्षा, समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों को स्मरण करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play