39 सौ बोतल नेपाली शराब, छह बाइक जब्त – Hindustan

विनोद कुमार सोनबरसा। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी 51वीं बटालियन की कन्हौली बीओपी के जवानों ने शुक्रवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाली देसी शराब और छह बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान शिवहर जिले के धनकौल थाना क्षेत्र के धनकौल वार्ड नौ निवासी स्व. सुखाड़ी सहनी के पुत्र अमरेश कुमार सहनी के रूप में हुई है। कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर घनश्याम पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पिलर संख्या 331 के समीप खाप गांव के रास्ते नेपाली शराब की खेप भारत लाई जाएगी। सूचना के आधार पर जवानों ने घेराबंदी की।

इसी दौरान नेपाल के फेनहरा गांव की ओर से छह बाइक पर शराब लेकर आ रहे तस्करों को रोकने का प्रयास किया गया। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर पकड़ा गया, जबकि पांच तस्कर बाइक छोड़कर नेपाल की ओर फरार हो गए। तलाशी में 3900 पीस (1170 लीटर) नेपाली देशी शौफी शराब, दो हीरो स्प्लेंडर, दो हीरो ग्लैमर, एक हीरो होंडा सीडी डीलक्स और एक हीरो एचएफ डीलक्स बाइक बरामद हुई। जब्त सामान व गिरफ्तार तस्कर को कन्हौली थाना के हवाले कर दिया गया, जहां उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News