सौरव गांगुली और अंजुम चोपड़ा को मिला ICC Hall of Fame सम्मान, जानें क्यों है ये खास – India.Com

ICC Hall of Fame: भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व वाली बात सामने आई है. दरअसल, पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और पूर्व महिला कप्तान अंजुम चोपड़ा को क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक ICC Hall of Fame में शामिल किया गया है. यह सम्मान उन खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने प्रदर्शन और नेतृत्व से खेल पर गहरी छाप छोड़ी हो. गांगुली ने भारतीय पुरुष क्रिकेट को नई पहचान दिलाई, जबकि अंजुम चोपड़ा ने ऐसे दौर में महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाया.

बता दें सौरव गांगुली ने अपने 16 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में 18,575 रन बनाए. उन्होंने 1996 में लॉर्ड्स टेस्ट में शतक लगाकर अपने करियर की शानदार शुरुआत की थी. कप्तान के रूप में उन्होंने भारत को 2003 वनडे विश्व कप के फाइनल तक पहुंचाया और वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और जहीर खान जैसे युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताकर मजबूत टीम तैयार की. गांगुली ने इस सम्मान पर खुशी जताते हुए कहा कि ICC Hall of Fame में शामिल होना उनके क्रिकेट जीवन के सबसे यादगार पलों में से एक है.

अंजुम चोपड़ा ICC Hall of Fame में जगह बनाने वाली भारत की दूसरी महिला क्रिकेटर बन गई. न्यूज एजेंसी IANS के अनुसार, उन्होंने 17 साल तक भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3,500 से ज्यादा रन बनाए. वह भारत की पहली महिला क्रिकेटर थीं, जिन्होंने 100 वनडे मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया. कप्तान बनने के बाद, उन्होंने भारत को दक्षिण अफ्रीका में पहली विदेशी टेस्ट जीत दिलाई और 2005 महिला विश्व कप में टीम को उपविजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई.

ICC Hall of Fame में एक साथ सौरव गांगुली और अंजुम चोपड़ा का शामिल होना भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है. दोनों खिलाड़ियों ने इस सम्मान का श्रेय अपने परिवार, कोच, साथियों और उन सभी लोगों को दिया, जिन्होंने उनके सफर में उनका साथ दिया. यह सम्मान उनके शानदार करियर और भारतीय क्रिकेट में दिए गए अमूल्य योगदान की बड़ी पहचान है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News