Shamli News: व्यापार मंडल की बैठक में पदाधिकारी किए मनोनीत – Hindustan

Shamli News: कैराना। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक के दौरान संगठन को विस्तार देते हुए कई लोगों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में व्यापारियों की एकजुटता, उनके हितों की सुरक्षा और संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर विशेष बल दिया गया। नगर के मोहल्ला आलकलां स्थित प्रवीण चौहान के आवास पर शनिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
इनमें प्रवीण चौहान और चौधरी आलम को संरक्षक बनाया गया। संदीप चौहान व उमेश चौहान को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। युवा इकाई में रोहित कुमार और नमन जैन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संदीप जैन को संगठन मंत्री, अक्षय मित्तल को नगर मंत्री, यश अग्रवाल को युवा महामंत्री तथा रियासत अली ताबिश को युवा संरक्षक नियुक्त किया गया। नगर अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा करना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यापारी के साथ अन्याय या उत्पीड़न होता है तो व्यापार मंडल पूरी मजबूती के साथ उसके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से संगठन की ताकत बढ़ाने, आपसी समन्वय बनाए रखने और व्यापारिक हितों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। बैठक में वरिष्ठ महामंत्री मोहन कुच्छल, युवा नगर अध्यक्ष शिवम गोयल, नीरज रोड, दीपक कुच्छल, डॉ. इमरान, नदीम फरीदी, नफीस अहमद, शौकीन अंसारी, राहुल बंसल आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News