Gorakhpur News: गगहा/गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड गगहा स्थित भटौरा से ढरसी जाने वाली नव निर्मित सड़क के बीच में पुलिया नहीं बनी तो बारिश का पानी आधा दर्जन गांव में तबाही मचा देगा। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक से खड़ंजा के बीच में एक स्थाई पुलिया बनवाने की मांग की है। गगहा विकास खंड के ग्राम भटौरा से ग्राम ढरसी जाने वाली सड़क आधी अधूरी बनी थी। इस खड़ंजा में एक पाइप डाल कर अस्थाई पुलिया बनाई गई थी। जिससे सकरी ताल, भटौरा ताल, देवकली ताल, धर्मसेन, बाऊपार- रानीपार आदि गांवों के ताल में जमा बारिश का पानी निकल कर पिछौरा गांव के ताल में चला जाता था।
ग्रामीणों की मांग पर बांसगांव के विधायक ने इस अधूरी सड़क को पक्की कराने का प्रस्ताव दिया था। सड़क को पीच करने के लिए ठेकेदार द्वारा खड़ंजा पर गिट्टी डाली जा रही है। लेकिन पानी निकासी के लिए बनी अस्थाई पुलिया से पाइप निकाल कर पुलिया पाट दिए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है।आक्रोशित ग्रामीणों में कप्तान पासवान, प्रियांश पांडेय, रमाकांत यादव, राजदेव यादव, सिंहासन यादव, राकेश मोहन पांडेय, रामवृक्ष यादव, वीरेंद्र पांडेय, दीनानाथ पांडेय आदि का कहना है कि यदि अस्थाई पुलिया की जगह स्थाई पुलिया नहीं बनी तो इस वर्ष बारिश का पानी बड़ी तबाही मचाएगा और करीब दो सौ बीघा फसल डूब कर नष्ट हो जाएगी। स्थानीय लोगों ने पुलिया निर्माण की मांग की है।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play