Darbhanga News: दरभंगा। मां श्यामा मंदिर में दान से प्राप्त जेवरात को गलाया गया। यह काम मां श्यामा मंदिर न्यास समिति के सदस्यों एवं विधिवत नियुक्त दंडाधिकारी के समक्ष पारदर्शितापूर्ण तरीके से किया गया। सभी जेवरात को गलाने के बाद उसका वजन किया गया। इस अवसर पर न्यास समिति के अध्यक्ष प्रो. सुरेन्द्र मोहन झा, उपाध्यक्ष पं. कमला कांत झा, प्रभारी सह सचिव मधुबाला सिन्हा, कोषाध्यक्ष सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, सदर रविरंजन कुमार, न्यास समिति के सदस्य डॉ. संतोष कुमार पासवान, पूर्व सह सचिव सह सदस्य डॉ. श्रीपति त्रिपाठी व प्रभारी प्रबंधक रमानाथ झा की मौजूदगी में दंडाधिकारी के रूप में राकेश कुमार, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच एवं सहायक दंडाधिकारी के रूप में प्रियंका तैनात थे।
सुरक्षा एवं तकनीकी जांच की व्यवस्था के लिए विश्वविद्यालय थाने की पुलिस व स्वर्ण व्यवसायी संतोष लाठ की टीम के सदस्यों की मौजूदगी में दानपेटी से प्राप्त तथा काउंटर से प्राप्त सफेद एवं पीले धातु की शुद्धता की जांचकर सभी के समक्ष धातु को लैब में गलाकर टुकड़े के रूप में तैयार किया गया। कोषाध्यक्ष ने प्रभारी प्रबंधक को उपाध्यक्ष की उपस्थिति में जेवर गलाने के बाद 1369 ग्राम चांदी एवं 59.819 ग्राम सोना को प्रमाण सहित अभिरक्षा में रखवाया। सुबह 11 बजे से चले इस अभियान में देर शाम तक संबंधित लोग उपस्थित रहे। हालांकि इसके बावजूद सभी गहने की गणना एवं गलाने का कार्य पूरा नहीं हो सका। इसके लिए न्यास समिति के अध्यक्ष ने शीघ्र अगली तिथि निर्धारित किए जाने बात कही।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play