चेतगंज,हिन्दुस्तान संवाद। कोन ब्लाक के जगदीशपुर गांव निवासी एवं उप्र पुलिस में आरक्षी पद पर कार्यरत आराधना यादव ने अपनी कठिन परिश्रम और प्रतिभा के बल उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता पाई हैं। इसी के साथ उनका चयन हिन्दी प्रवक्ता पद के लिए हुआ है। बेटी को मिली सफलता से परिजनों के साथ ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों को साझा किया। किसान पिता लालचन्द यादव एवं गृहणी शकुंतला यादव की पुत्री आराधना वर्ष-2016 से 21 तक बतौर आरक्षी प्रतापगढ़ में सेवाएं दीं।
इसके बाद 2022 से गाजीपुर में यूपी पुलिस विशेष शाखा में आरक्षी पद पर कार्यरत हैं। सात बहन व दो भाइयों में पांचवें नंबर पर आराधना हैं। पुलिस जैसे अहम विभाग में अपनी दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने के साथ ही कुछ अलग करने के का सपना लिए निरंतर स्वाध्याय करतीं रहीं। ड्यूटी से जब भी मौका मिलता अपने प्रवक्ता बनने के लक्ष्य को पाने के लिए सब्जेक्टस के साथ प्रतियोगी किताबों के अध्ययन करने में जुट जातीं। नौकरी की जिम्मेदारियों एवं अध्ययन के मध्य संतुलन साध कर हिन्दी प्रवक्ता पद पर सफलता अर्जित की हैं। आराधना ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरु राजकुमार यादव के मार्गदर्शन, बड़ी दीदी मनीषा यादव, माता शकुंतला देवी एवं पिता लालचंद यादव के आशीर्वाद को दिया है। साथ ही अपनी टेलीग्राम की सहपाठी सुधा यादव, सीमा यादव, आकांक्षा मिश्रा, प्रियंका उपाध्याय, राम सागर, प्रज्ञा यादव मनीषा यादव, गीता यादव,सतेन्द्र कुमार, सरिता यादव,गृहलक्ष्मी शुक्ला, राजिता, राजकुमार यादव, अनूप यादव, राजेश सिंह, संतोष कुमार के प्रोत्साहन और सहयोग को भी अपनी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play