जय हिंद आवासीय विद्यालय में अंतरगृह हिंदी कविता पाठ – Dainik Bhaskar

कोडरमा| विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बी.एड. सत्र 2025-27 के प्रशिक्षुओं के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रशिक्षु पूनम कुमारी के स्वागत भा
कोडरमा| सैनिक स्कूल तिलैया द्वारा संचालित जय हिंद आवासीय विद्यालय में अंतरगृह हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, प्रकृति, सामाजिक सरोकार, नैतिक मूल्यों और प्रेरणादायी विषयों पर प्रभावशाली कविताओं का पाठ कर अपनी साहित्यिक प्रतिभा और मंच कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में सैनिक स्कूल तिलैया के प्राचार्य सह जय हिंद आवासीय विद्यालय के चेयरमैन कर्नल एस. मोहन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ सैनिक स्कूल तिलैया के उप प्राचार्य सह जय हिंद आवासीय विद्यालय के प्रभारी अधिकारी विंग कमांडर संजीव शर्मा (एवीएन) एवं विद्यालय के प्रशासक संतोष कुमार भी मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संचालन अर्चना कुमारी ने किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मंसूर आलम, नीतू कुमारी, नलिनी, अभिमन्यु और किरण कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News