लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला: घर में घुसे बुलेट सवार हथियारबंद बदमाश,LIVE वीडियो आया सामने – Dainik Bhaskar

लुधियाना के गियासपुरा इलाके की न्यू सम्राट कॉलोनी में प्रॉपर्टी के लेन-देन के विवाद में दिनदहाड़े 7-8 हथियारबंद बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी कारोबारी के घर में घुसकर खूनी खेल खेला। इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाशों की सरेआम गुंडागर्दी स
फोन पर हुई थी बहस, फिर घर पहुंच गए गुंडे
पीड़ित मनोज सिंह ने बताया कि यह पूरा विवाद एक प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त और उसके पैसों को लेकर शुरू हुआ। दूसरी पार्टी उन पर लगातार दबाव बना रही थी कि प्रॉपर्टी के पैसे उन्हें दिए जाएं। फोन पर हुई बहस के दौरान मनोज ने दो टूक शब्दों में कह दिया था कि जिससे प्रॉपर्टी का सौदा हुआ है, पैसे भी उसी को मिलेंगे, किसी तीसरे व्यक्ति को नहीं। बस इसी बात से बौखलाए आरोपियों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला।
फोटो देखो ….
नाम पुकारा और शुरू कर दिए ताबड़तोड़ वार
बताया जा रहा है कि पैसों की इसी रंजिश के चलते कल दोपहर 7-8 युवक बुलेट और अन्य मोटरसाइकिलों पर सवार होकर न्यू सम्राट कॉलोनी पहुंचे। इन सभी के हाथों में नंगी तलवारें और तेजधार हथियार थे। बदमाशों ने आते ही पहले मनोज सिंह का नाम पुकारा। मनोज जैसे ही बाहर आए, हमलावरों ने उन्हें संभलने का मौका तक नहीं दिया और हथियारों से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए।
बीच-बचाव करने आई पत्नी और भाई को भी काटा
हमले के दौरान जब मनोज सिंह की चीख-पुकार सुनकर उनकी पत्नी और भाई उन्हें बचाने के लिए आगे आए, तो खून सवार बदमाशों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। तेजधार हथियारों से किए गए इस बर्बर हमले में मनोज, उनकी पत्नी और भाई तीनों बुरी तरह घायल हो गए।
वायरल वीडियो में कैद हुई गुंडागर्दी
घटना का जो वीडियो सामने आया है,वीडियो में साफ दिख रहा है कि तेजधार हथियारों से लैस ये युवक बेखौफ होकर घर में घुसते हैं। गंदी-गंदी गालियां देते हुए अंधाधुंध मारपीट करते हैं और वारदात को अंजाम देने के बाद सरेआम जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो जाते हैं।
अस्पताल में भर्ती है भाई, पुलिस कर रही जांच
इस झड़प में मनोज के भाई को काफी गंभीर चोटें आई हैं, जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। दिनदहाड़े हुई इस गुंडागर्दी की शिकायत गियासपुरा पुलिस थाने में दर्ज करा दी गई है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News