Basti News: बस्ती, हิตี้। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास का जल्द ही जीर्णोद्धार कराया जाएगा। छात्रावास भवन की मरम्मत के लिए शासन स्तर से 28.53 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया गया है। निर्माण कार्य पूरा कराने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग को सौंपी गई है और छह माह के भीतर कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित की गई है।
छात्रावास भवन काफी समय से मरम्मत की आवश्यकता थी। भवन के विभिन्न हिस्सों में टूट-फूट, प्लास्टर उखड़ने, रंगाई-पुताई खराब होने तथा अन्य आवश्यक मरम्मत कार्य लंबे समय से लंबित थे। बजट स्वीकृत होने के बाद अब भवन की व्यापक मरम्मत कार्य कराया जाएगा, जिससे छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार स्वीकृत धनराशि से भवन की आवश्यक सिविल मरम्मत, प्लास्टर, फर्श, दरवाजे-खिड़कियों की मरम्मत, रंगाई-पुताई तथा अन्य जरूरी कार्य कराए जाएंगे। कहा कि कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी मानकों का पालन किया जाएगा। विभाग की ओर से संबंधित कार्यदायी संस्था को समयबद्ध ढंग से निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित छह माह की अवधि में कार्य पूरा होने के बाद छात्रावास का भवन अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक बन जाएगा। जिससे यहां निवास करने वाले अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र बेहतर वातावरण में रहकर अपनी पढ़ाई कर सकेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play