Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। भीषण गर्मी व उमस भरी बारिश के बीच जिले में पशु चिकित्सकों की भारी कमी से दुधारु पशुओं के इलाज पर संकट गहरा गया है। समय पर दवा व इलाज नहीं मिलने से पशु पालकों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। जिले में जिला पशुपालन पदाधिकारी के इसी माह ट्रांसफर होने के बाद यह समस्या और अधिक बढ़ गई है।
हालांकि स्थानीय स्तर पर जिला पशुपालन कार्यालय के कनीय पदाधिकारी डॉ. विजय चौधरी को दैनिक प्रभार देकर पशुओं के इलाज पर जिला समेत प्रखंड स्तर पर आवश्यक इलाज-परामर्श के लिए तात्कालिक व्यवस्था की गई है, लेकिन पशुपालक व दुधारु पशुओं के लिए नाकाफी साबित हो रहा है। बताया जा रहा कि जिले में सीवान सदर समेत 19 प्रखंडों में 34 में सिर्फ 25 पदों पर ही पशु चिकित्सा पदाधिकारी हैं, शेष पद रिक्त पड़े हैं। हालांकि निदेशालय पटना के स्तर से जिला स्तर पर सहायक कुक्कुट पदाधिकारी, भगवानपुर हाट के मोरा में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सा पदाधिकारी की तैनाती की गई है। वहीं, सीवान सदर में पशु शल्य चिकित्सक व पचलखी बाजार में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सा पदाधिकारी भी तैनात किए गए हैं। वहीं, हुसैनगंज प्रखंड के करहनु, बड़हरिया के महम्मदपुर, गोरेयाकोठी के जामो बाजार, भगवानपुर हाट के मोरा, दरौंदा के फलपुरा, मैरवा के मैरवा व लकड़ी नबीगंज के जगतपुर में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सा पदाधिकारी भी तैनात किए गए हैं।
जिला पशुपालन कार्यालय के कनीय पदाधिकारी डॉ. विजय चौधरी ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था कर दुधारु पशुओं के समुचित इलाज व पशुपालकों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए कार्य किए जा रहे हैं। 24 घंटे सेवा देने वाले पशु चिकित्सा पदाधिकारी का पद खाली जिले में जिला पशुपालन पदाधिकारी व भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी चलंत का पद रिक्त है। इसके अलावा सीवान सदर प्रखंड में 24 घंटे की सेवा देने वाले पशु चिकित्सा पदाधिकारी का पद भी खाली पड़ा है। वहीं, आंदर व असांव, पचरुखी, तरवारा व बरहनी बाजार , सिसवन व चैनपुर, रघुनाथपुर व टारी बाजार, दरौली व डरैली मठिया जबकि महाराजगंज व पटेढ़ी में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सा पदाधिकारी का पद रिक्त है। इतना ही नहीं, हुसैनगंज के करहनु, बड़हरिया के बड़हरिया, गोरेयाकोठी में गोरेयाकोठी व छितौली, हसनपुरा के सहली, नौतन, दरौंदा, बसंतपुर, जीरादेई, गुठनी व भगवानपुरहाट में भी प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सा पदाधिकारी का पद खाली पड़ा है।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play