IND vs ENG, 1st ODI 2026 Live Score: एजबेस्टन में भारतीय तेज गेंदबाजों का कहर, इंग्लैंड के 6 बल्लेबाज ढेर – AajTak

Feedback
 भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई (मंगलवार) को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में हैं. मुकाबले में टॉस इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. 
 अभी जो रूट और लियाम डॉसन इस समय बल्लेबाजी कर रहे हैं. इस मुकाबले की लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें. 

इंग्लैंड की पारी की हाइलाइट्स 
इस मुकाबले में इंग्लैंड ने सधी शुरुआत की, लेकिन उनका पहला व‍िकेट जैकब बेथेल (14) के रूप में 13वें ओवर ग‍िरा. वो गुरनूर बरार की गेंद पर वॉश‍िंंगटन सुंदर को कैच थमा बैठे. वहीं गुरनूर के इसी ओवर में बेन डकेट (43) भी बाउंड्री लाइन पर जसप्रीत बुमराह को थर्ड मैन पर कैच थमा बैठे.
गुरनूर के इस ओवर के बाद कप्तान ग‍िल ने अटैकिंंग मूव अपनाया और जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी के लिए लाए, उन्होंने 14वें ओवर की पहली ही गेंद पर हैरी ब्रूक (1) को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करवाया. जो उनका 150वां वनडे व‍िकेट रहा.   
16.1 ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई. उन्होंने जोस बटलर को 5 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. गुरनूर बरार ने शानदार कैच लपक लिया. बटलर 14 गेंदों में बिना किसी चौके-छक्के के 5 रन बनाकर आउट हुए.
16.4 ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने सैम करन (0) को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया. विकेट के पीछे केएल राहुल ने शानदार कैच पकड़कर इंग्लैंड को एक और झटका दे दिया. सैम करन 3 गेंदों का सामना कर बिना रन बनाए आउट हुए.
इसके बाद 21.4 ओवर में शिवम दुबे ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई, लेकिन इस विकेट का पूरा श्रेय विकेटकीपर केएल राहुल की शानदार फील्डिंग को जाता है. दुबे की गेंद पर विल जैक्स ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेट के पीछे गई. राहुल ने अपनी दाईं ओर हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से ऐसा बेहतरीन कैच लपका कि हर कोई हैरान रह गया. यह दुबे का अगस्त 2024 के बाद वनडे क्रिकेट में पहला विकेट भी था. जैक्स 19 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

इंग्लैंड की प्लेइंग XI: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद.
टीम इंड‍िया की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा
इंडिया स्क्वॉड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (व‍िकेटकीपर), ईशान किशन (व‍िकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड स्क्वॉड: बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (व‍िकेटकीपर), जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, जोश टंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद

भारत vs इंग्लैंड (वनडे सीरीज का शेड्यूल)
• 14 जुलाई: पहला वनडे, बर्मिंघम, दोपहर 3.30 बजे
• 16 जुलाई: दूसरा वनडे, कार्डिफ, शाम 5.30 बजे
• 19 जुलाई: तीसरा वनडे, लॉर्ड्स, दोपहर 3.30 बजे

 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News