Feedback
यूट्यूबर, एक्टर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अदनान शेख इस समय विवादों से घिरे हुए हैं. अदनान ने तलाकशुदा और विधवा औरतों को लेकर ऐसा बयान दे डाला है, जिसपर उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है.
अदनान का कहना है कि अगर तलाकशुदा और विधवा औरतें दोबारा शादी करके घर नहीं बसातीं तो फिर वो पब्लिक प्रॉपर्टी बन सकती हैं. लोग उन्हें यूज कर सकते हैं.
अदनान के इस बयान पर उर्फी जावेद ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई थी. उर्फी ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करके लिखा था- ऐसे मर्दों को आखिर बोलने की इजाजत ही कौन देता है?
उर्फी की फटकार का अब अदनान ने जवाब दिया है. अदनान ने वीडियो शेयर करके उर्फी को उनके कपड़ों को लेकर लताड़ा है.
अदनान ने भड़कते हुए उर्फी जावेद को लेकर कहा- उर्फी जावेद मुझे बोलती है कि मेरे जैसे मर्दों को बोलने की परमिशन कौन देता है? ठीक उसी तरह जैसे तुम्हें कुछ भी कपड़े पहने की इजाजत दी जाती है. जैसे तुम बोतलें, पंखे पहनकर पब्लिसिटी स्टंट करती हो, पीआर करवाती हो.
‘बात करते हुए उस बयान की जो अभी वायरल हो रहा है. मैंने 2-3 साल पहले दिल्ली जाकर एक पॉडकास्ट किया था, जिसकी रील अब वायरल हो रही हैं. मुझपर ये आरोप लग रहे हैं कि मैं 4 शादियों को प्रमोट कर रहा हूं.’
अदनान ने आगे कहा- पब्लिक प्रॉपर्टी वाली जो बात है तो मैं सारी विधवा और तलाकशुदा औरतों की बात नहीं कर रहा था. मैं कुछ औरतों की बात कर रहा था, जिन्हें लोग बहला-फुसलाकर अपनी बातों में ले लेते हैं.’
‘वो विधवा और तलाकशुदा औरतें जो दोबारा शादी करना चाहती हैं, लेकिन कुछ लोग उन्हें बहला-फुलसाकर गलत रास्ते पर ले जाते हैं. जिन औरतों को लोग प्रोस्टीट्यूशन की तरफ ले जाते हैं. मैं उन औरतों के बारे में बात कर रहा था.
अदनान के किस बयान पर मचा बवाल?
अदनान ने कहा था- विधवा हो या तलाकशुदा, दो ही चीजें होती हैं. या तो ऐसी औरतें दोबारा शादी करके इज्जतदार जिंदगी जिएं या फिर वो पब्लिक प्रॉपर्टी बन जाएं, क्या बेहतर है?
अदनान ने आगे कहा था-मैं समाज से पूछना चाहता हूं. हमने जो कैलकुलेट किया, जो 25-30% महिलाएं शादी से बच जाती हैं, तो अगर कोई उनसे शादी करे, तो उससे तुमको क्या दिक्कत है? अगर वो महिलाएं पब्लिक प्रॉपर्टी बन जाएं और उन्हें बहुत लोग यूज करें, तो क्या तुमको यह चीज चलेगी?
विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को पब्लिक प्रॉपर्टी कहने पर लोग अदनान पर भड़क रहे हैं. लोग अदनान की सोच को घटिया बता रहे हैं, क्योंकि लोगों का मानना है कि बिना शादी किए भी महिलाएं इज्जत के साथ जिंदगी गुजार सकती हैं.
(Photo: Instagram @adnaan_07dz, @urf7i)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू