Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। ललिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता के अनुसार उनकी नाबालिग पुत्री 7 जुलाई की रात गांव में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला।
परिजनों का आरोप है कि उनकी नाबालिग बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के अगले दिन सुबह आरोपी किशोरी को घर के पास छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित पिता ने ललिया थाने पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध तहरीर देते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक मृत्यजंय सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। सभी तथ्यों की निष्पक्ष एवं गहन जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play