पिता को पीटा तो पंचायत ने युवक को पेड़ से उल्टा टांगा, वायरल वीडियो के बाद 11 लोग डिटेन – AajTak

Feedback
राजस्थान के उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. कमोल गांव में शराबबंदी का नियम तोड़ने के आरोप में एक युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा गया. इतना ही नहीं, उस पर 11 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और 11 लोगों को डिटेन कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
यह मामला उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र के कमोल गांव का है. जानकारी के अनुसार, घटना 12 मई की बताई जा रही है. हालांकि इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, कमोल निवासी चुनाराम गमेती ने कथित रूप से शराब के नशे में अपने पिता के साथ मारपीट की थी. इस घटना के अगले दिन समाज के कुछ लोगों ने भील बस्ती में बैठक बुलाई.
शराब के नशे में पिता से मारपीट का आरोप
बैठक में समाज के कुछ पंचों ने शराबबंदी के नियम का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए चुनाराम गमेती पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया. इसके बाद उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया. आरोप है कि चुनाराम का एक पैर रस्सी से बांधकर उसे पेड़ पर उल्टा लटका दिया गया. इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई. घटना के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया.
11 लोगों को डिटेन कर दर्ज किया मामला
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा. वीडियो सामने आते ही पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने वायरल वीडियो और शुरुआती जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को डिटेन किया है. सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है. मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News