Sambhal News: कोतवाली क्षेत्र की गणेश कॉलोनी गली नंबर 10/3 में बुधवार की सुबह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत हो गई जबकि साथ में काम कर रहा मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे उपचार के लिए सीएससी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंचे राजमिस्त्री के परिजनों ने मकान स्वामी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और शव ले जाने से इनकार कर दिया। कोतवाल ने परिजनों को समझाबुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जनपद बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सराय निवासी श्रीनिवास पुत्र पीतांबर सिंह का गणेश कॉलोनी गली नंबर 10/3 स्थित मकान में पिछले दस दिनों से प्लास्टर का काम चल रहा था। बुधवार की सुबह 11:30 बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव नवाबपुरा निवासी राजमिस्त्री महेंद्र पाल(35) पुत्र बद्री प्रसाद और थाना बहजोई क्षेत्र के गांव रायपुर कला निवासी मजदूर भूदेव(26) पुत्र महेंद्र पाल मकान की तीसरी मंजिल पर प्लास्टर का काम कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने मोंटी में प्लास्टर के लिए पाड़ बांधने के लिए लोहे का पाइप लगाया तो घर के बराबर से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन से पाइप टकरा गया। जिसकी चपेट में आकर महेंद्र पाल की मौके पर मौत हो गई जबकि भूदेव गंभीर रूप से झुलस गया। भूदेव को से सीएससी में भर्ती कराया।
चिकित्सको ने 60 प्रतिशत झुलसने के कारण मजदूर भूदेव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। वहीं सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने मकान स्वामी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और उसे पुलिस से बुलाने की मांग करते हुए शव को उठाने नहीं दिया। हंगामा की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने मृतक के बड़े भाई पप्पू व अन्य परिजनों को समझा बूझकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महेंद्र पाल की मौत की सूचना पर पहुंची पत्नी प्रेमलता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे तीन वर्षीय बेटा गोलू और डेढ़ वर्षीय बेटी संजना को छोड़ गया।
चन्दौसी। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर हुई राजमिस्त्री की मौत व मजदूर के घायल होने के विरोध में स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि काफी लंबे समय से मकान के ऊपर से होकर गुजर रही हाई टेंशन लाइन हटाने की मांग को लेकर तहसील दिवस, विद्युत विभाग, विधायक, जिलाधिकारी और पालिकाध्यक्ष सहित सभी लोगों को कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया। लेकिन किसी ने नहीं सुनी, जिसके कारण आज यह हादसा हो गया। प्रदर्शन करने वालों में हिर्देश यादव, मेघराज यादव, विनोद सक्सेना, सतपाल, गेदानलाल राणा, रवि, मनोज, धीरेंद्र, अरविंद शर्मा, सोनू वार्ष्णेय, मोनू सक्सेना, सोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक व घायल के परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
– संत कुमार, प्रभारी निरीक्षक, चन्दौसी
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play