नांगल सोती के समीप ग्राम हरचंदपुर स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय में हिंदी लेखन प्रतियोगिता भी कराई गई।
यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और छात्रों में भाषा के विकास के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रत्येक कक्षा से प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। पूरे विद्यालय से हंशिका और आराध्या को ‘बेस्ट राइटर’ चुना गया।
विद्यालय के एम.डी. डालचन्द पाल और प्रधानाचार्य शूरवीर राजपूत ने कहा कि पर्यावरण जागरूकता और भाषा विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ योगेश कुमार, सचिन कुमार, अंतरेश भुइयार और काजल शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.