IRCTC ने अपनी नई वेबसाइट कल रात लॉन्च कर दी है। इस नए पोर्टल का मकसद ट्रेन टिकट बुकिंग को पहले से ज्यादा आसान, तेज और यूजर-फ्रेंडली बनाना है। लंबे समय से यात्रियों की शिकायत रहती थी कि टिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट स्लो हो जाती है, बार-बार कैप्चा भरना पड़ता है और कई पॉप-अप्स के कारण खासकर Tatkal बुकिंग के समय काफी परेशानी होती है। अब नई वेबसाइट में यात्रियों को ये समस्या नहीं होंगी है। आइए आपको बताते हैं कि नई वेबसाइट में कैसे आप आसानी से टिकेट बुक कर सकेंगे:
Step 1: वेबसाइट पर लॉगिन करें: सबसे पहले नई IRCTC Beta वेबसाइट खोलें और अपने यूजर आईडी तथा पासवर्ड से लॉगिन करें। अगर आपका अकाउंट नहीं है, तो पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
अब From Station, To Station, यात्रा की तारीख और क्लास (Sleeper, AC आदि) चुनें। इसके बाद Search Trains पर क्लिक करें।
अब आपके सामने उपलब्ध ट्रेनों की लिस्ट दिखाई देगी। यहां सीट उपलब्धता, किराया और टाइमिंग देखकर अपनी पसंद की ट्रेन चुनें।
अब Passenger Name, Age, Gender, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें। जरूरत होने पर यात्रा बीमा और अन्य ऑप्शन भी चुन सकते हैं।
अब UPI, Net Banking, Debit Card, Credit Card या अन्य उपलब्ध पेमेंट ऑप्शन से पेमेंट करें। पेमेंट कम्पलीट होते ही आपका ई-टिकट तैयार हो जाएगा, जिसे डाउनलोड या SMS/ईमेल के जरिए देखा जा सकता है।
नई वेबसाइट का सबसे बड़ा फायदा Tatkal टिकट बुकिंग के दौरान देखने को मिल सकता है। वेबसाइट को ज्यादा ट्रैफिक संभालने के हिसाब से अपग्रेड किया गया है, जिससे पीक टाइम पर भी बेहतर स्पीड मिलने की उम्मीद है। साथ ही पॉप-अप और अतिरिक्त स्टेप्स कम किए गए हैं।
नई वेबसाइट में सबसे बड़ा बदलाव इसका इंटरफेस है। अब होमपेज पहले से ज्यादा साफ-सुथरा दिखाई देता है। जरूरी ऑप्शन आसानी से नजर आते हैं, जिससे नए यूजर्स को भी टिकट बुक करने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। वेबसाइट को मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप तीनों पर बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकेगा।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play