नंद किशोर गोयनका के निधन पर कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जताया शोक, डॉ. सुभाष चंद्रा को लिखा खत – India.Com

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता नंद किशोर गोयनका पंचतत्व में विलीन हो गये हैं. हिसार के ‘अग्रोहा धाम’ में बुधवार (जुलाई, 15, 2026) को उन्हें अंतिम विदाई दी गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया. केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने डॉक्टर सुभाष चंद्रा को खत लिखकर उनके पिता के निधन पर शोक जताया है.

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लिखा, ‘आपके पूज्य पिताजी एवं प्रख्यात समाजसेवी नंद किशोर गोयनका जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. इस असहनीय दुःख की घड़ी में मैं आपके तथा समस्त शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.नंद किशोर गोयनका जी का संपूर्ण जीवन, उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व हम सभी के लिए प्रेरणा का सतत स्रोत रहेगा. ज्ञान, परिश्रम, सेवा और संस्कारों से ओतप्रोत उनका जीवन लोकमंगल एवं समाजहित के प्रति आजीवन समर्पित रहा. उनके द्वारा स्थापित जीवन-मूल्य, उच्च आदर्श एवं मार्गदर्शन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा एवं पथ-प्रदर्शन का कार्य करते रहेंगे.

उन्होंने आगे लिखा, एक प्रतिबद्ध विचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आजीवन समर्पित स्वयंसेवक तथा गौ-सेवा एवं विविध सामाजिक कार्यों के अग्रणी प्रेरणास्रोत के रूप में उन्होंने समाज-कल्याण को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी. उनका सादगीपूर्ण जीवन, विनम्र एवं सरल व्यक्तित्व, कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रप्रेम तथा समाज के प्रति अटूट समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा. उनकी सिद्धांतनिष्ठ जीवनशैली और सेवा-साधना समाज के लिए चिरस्थायी प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी. मैं परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त समस्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें. ॐ शान्ति.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News