Gangapar News: दिन-रात बिजली कटौती से लोग बेहाल – Hindustan

Gangapar News: कस्बा भारतगंज एवं इलाके में हो रही अनियमित विद्युत आपूर्ति से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 15-20 मिनट के अंतराल पर बिजली के बार-बार आने-जाने से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। भीषण उमस और गर्मी के बीच दिन-रात लोगों को बेचैनी झेलनी पड़ रही है। बुधवार रात भी क्षेत्र में कई किश्तों में मुश्किल से तीन से चार घंटे ही बिजली आपूर्ति हो सकी। बिजली कटौती का सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों पर पड़ रहा है। लगातार बाधित आपूर्ति के कारण लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। वहीं विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और घरेलू कामकाज भी बाधित हो गया है।
बिजली संकट के कारण मोटर नहीं चल पाने से घरों में पानी का संकट है, जबकि लगातार कटौती के कारण इन्वर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। इससे लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ गई है। लोगों ने विद्युत विभाग से आपूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार कर निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की मांग की है। उधर भारतगंज के अवर अभियंता प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि ओवरलोड के कारण आपूर्ति प्रभावित है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था को सामान्य करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और जल्द ही स्थिति में सुधार होगा।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News