समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने गुरुवार को पिछले 19 दिन से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान डिंपल ने कुछ देर सोनम से बात कर उनका हाल चाल जाना।
जंतर-मंतर पहुंची डिंपल यादव ने कहा कि सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को सलाम करती हूं। कई छात्रों की तबीयत खराब हुई है। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने युवाओं को एक मंच दिया है। हमारा युवा अगर मजबूत हो जाए तो उन्हें कोई नहीं हरा सकता। पूरी समाजवादी पार्टी का समर्थन है। छात्र और किसान की हालत देश में सबको पता है। देश में डर का माहौल बनाया जा रहा है।’
डिंपल ने आगे कहा ‘सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है कौन जी रहा है या कौन मर रहा है। इतनी कठोर सरकार देश में कभी नहीं आई है। यूपी में भाजपा को रोकना है तो वोट के जरिए रोका जा सकता है। यह लोग जिम्मेदारी नहीं लेना चाहती हैं।’
डिंपल यादन ने वांगचुक से कहा कि यह लोग गांधी के आदर्श को नहीं मानते हैं। केवल राम के नाम का प्रयोग करके सत्ता में बने रहना चाहते हैं।
सपा सांसद का यह दौरा सोनम वांगचुक के आंदोलन के प्रति विपक्षी एकजुटता और समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है। भूख हड़ताल के 19 दिन बाद सोनम वांगचुक का वजन 9 किलोग्राम से अधिक घट गया है। हाल में आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता भी जंतर-मंतर पहुंचे थे। हालांकि कांग्रेस ने अबतक आंदोलन से दूरी बनाई हुई है। कॉकरोच जनता पार्टी उम्मीद कर रही है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जंतर-मंतर पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन दें।
समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज बुधवार को जंतर-मंतर पहुंची थीं। वांगचुक और दीपके से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा ‘ कॉकरोच जनता पार्टी यह सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि उन लाखों नाराज और निराश युवाओं की आवाज है, जो लगातार हो रहे पेपर लीक, अटकी भर्तियों और अपने भविष्य के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ शांतिपूर्वक संघर्ष कर रहे हैं। सोनम वांगचुक जैसे लोग सदियों में एक बार पैदा होते हैं। यह लड़ाई किसी पार्टी की नहीं, बल्कि सही और गलत की है। यह जवाबदेही की लड़ाई है। किसी देश की सबसे बड़ी संपत्ति उसका खजाना नहीं, उसका युवा होता है। और जब युवा रोने लगे, तो समझ लीजिए देश बीमार है। एक बेहतर भारत के लिए, इस आवाज को देश के हर युवा, हर माता-पिता और हर जागरूक नागरिक के समर्थन की जरूरत है।एक बेहतर भारत के लिए, इस आवाज को देश के हर युवा, हर माता-पिता और हर जागरूक नागरिक के समर्थन की जरूरत है।’
मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय ‘विषय विशेषज्ञ’ बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play