एचपीवी टीकाकरण में बहराइच को मिला राज्य स्तरीय सम्मान – Hindustan

बहराइच,संवाददाता। किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बहराइच जिले को राज्य स्तरीय सम्मान मिला है। यह सम्मान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, चिकित्सा शिक्षा विभाग की एमडी नेहा शर्मा की मौजूदगी में लखनऊ में आयोजित समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों सीडीओ सुनील धनवंता को मिला है। सीडीओ ने कहा कि यह उपलब्धि स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज विभाग और जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों का नतीजा है। जिले में विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और समुदाय स्तर पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभिभावकों की शंकाओं का समाधान कर विशेष सत्रों के माध्यम से किशोरियों तक टीकाकरण की सुविधा पहुंचाई गई।सीएमओ
डॉ. संजय कुमार ने बताया कि महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में सर्वाइकल कैंसर एक है और इसके 99 प्रतिशत मामलों में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस की भूमिका होती है। यह यौन संपर्क से फैलता है। शुरुआती दौर में कोई लक्षण नहीं दिखते, लेकिन 10-15 साल में यह कैंसर का रूप ले सकता है। बताया कि 9 से 14 वर्ष की आयु में टीकाकरण सबसे प्रभावी है। इस आयु में टीका लगवाने से शरीर में मजबूत प्रतिरोधक क्षमता बनती है और भविष्य में कैंसर का खतरा काफी कम हो जाता है। टीका पूरी तरह सुरक्षित है।डीएचईआईओ बृजेश सिंह के अनुसार 13 जुलाई तक जिले में 2,508 विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित हुए। 41,723 पात्र किशोरियों के लक्ष्य के सापेक्ष 7,814 किशोरियों का टीकाकरण हुआ, जो 18.73 प्रतिशत है। इसमें आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और विद्यालयों का बड़ा योगदान रहा।सीडीओ ने अभिभावकों से अपील की कि वे 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं का समय पर टीकाकरण कराकर उन्हें सुरक्षित बनाएं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News