भगवान श्रीकृष्ण को बताया 'पांच वक्त का नमाजी', मौलाना जरजिश अंसारी के खिलाफ लखनऊ में FIR – AajTak

Feedback
भगवान श्रीकृष्ण को ‘पांच वक्त का नमाजी’ बताने वाले मौलाना जरजिश अंसारी के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज की गई. मौलाना जरजिश अंसारी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया. वायरल वीडियो को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले की जांच जारी है और पुलिस वायरल वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है.
मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि का मामला गरमाया हुआ है. इसी बीच मौलाना जरजिश ने भगवान श्री कृष्ण के बारे में बयान देकर बड़ा विवाद छेड़ दिया है. इसको लेकर बृज के साधु संतों में भारी उबाल है.
यूपी के इटावा के रहने वाले मौलाना जरजिश के बयान को लेकर श्री कृष्ण जन्मभूमि केस के पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मौलाना का बयान हिंदू धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ है. यह बयान बहुत ही गलत है. इस्लाम 1400 साल पहले आया, जबकि भगवान श्री कृष्ण 5000 वर्ष पहले आए थे. मौलाना को हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए. उन्हें भगवत गीता और उसके श्लोक के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

इसी बारे में श्री कृष्ण जन्म संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी का कहना है, ”मौलाना के पहले जितने भी पूर्वज थे, सभी सनातनी थे. तब भी भगवान श्री कृष्ण के बारे में गलत बयान दे रहा है. उसे पाकिस्तान भेज दिया जाना चाहिए.
इसी प्रकार साध्वी इंदुलेखा ने भी मौलाना जरजिश के बयान की कड़ी निंदा की. कहा कि यह हिंदू धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.
वहीं, अनमोल दास जी महाराज ने भी मौलाना के बयान की निंदा करते हुए उसके खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है .
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News