किशनगंज के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41वीं बटालियन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में जवानों ने दो ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है साथ ही 12 ग्राम ब्राउन शुगर भी जब्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसबी की रानीडांगा स्थित कोय भटगांव की स्पेशल पेट्रोलिंग टीम ने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर यह ऑपरेशन चलाया। भातगांव पंचायत क्षेत्र में बॉर्डर पिलर नंबर 102 के पास पल्सर बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जिनके पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद हुई।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान बंगाल के दार्जिलिंग के बुरागंगा फौडीगाछ के रहनेवाले 23 साल के प्रसेनजीत सिंह (पिता मनमोहन सिंह) और पुरबा हौदा भीटा, खोरीबारी के रहनेवाले 27 साल के मोहम्मद ऐफान (पिता मोहम्मद सलीमुद्दीन) के रूप में हुई है।
वहीं, मामले पर एसएसबी के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को जब्त ब्राउन शुगर के साथ गलगलिया थाना की पुलिस के हवाले किया जाएगा, फिलहाल कागजी कार्रवाई की जा रही है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.