Gorakhpur News: जर्जर सड़क पर जलजमाव से आवागमन प्रभावित – Hindustan

Gorakhpur News: बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। बांसगांव-कौड़ीराम मुख्य मार्ग से 50 बेड अस्पताल को जाने वाली लोक निर्माण विभाग की सड़क पर गड्ढों की भरमार से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्षों से उपेक्षित पड़ी इस सड़क का विभाग के जिम्मेदारों द्वारा नवीनीकरण नहीं कराया जा सका। आगे देवराड़ खुर्द गांव को जाने वाले इस मार्ग पर भारी जलजमाव लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के दोनों ओर दीवार होने के कारण वर्षा का पानी नालियों तक नहीं पहुंच पाता। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।
ग्रामीण प्रेम पांडेय ने बताया कि इस सड़क की बदहाल स्थिति का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। वहीं, पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि सड़क जर्जर होने से ग्रामीणों, किसानों, मरीजों और अन्य राहगीरों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।इस संबंध में देवराड़ खुर्द के प्रधान प्रतिनिधि मनीष पांडेय ने बताया कि यह सड़क लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित है और वर्तमान में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि देवराड़ खुर्द गांव के अंतर्गत जहां से पीडब्ल्यूडी की सड़क समाप्त होती है, उसके आगे ग्राम पंचायत क्षेत्र की सभी सड़कों का निर्माण कराया जा चुका है। उन्होंने विभाग से शीघ्र सड़क की मरम्मत और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News