Darbhanga News: टेराकोटा फैसलिटी सेंटर का होगा जीर्णोद्धार – Hindustan

Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। मिट्टी के पारंपरिक शिल्पकारों को आधुनिक तकनीक, बेहतर पैकेजिंग और प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से दरभंगा के मदारपुर में उद्योग मंत्रालय से 2020 में लगभग पांच करोड़ की लागत से बने टेराकोटा कॉमन फैसलिटी सेंटर का शीघ्र जीर्णोद्धार किया जाएगा। ये बातें दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने गुरुवार को बिहार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह से पटना स्थित उनके मंत्रालय कक्ष में भेंट करने के बाद कही। सांसद डॉ. ठाकुर ने उद्योग मंत्री को दरभंगा के टेराकोटा फैसलिटी सेंटर के आधुनिकरण के साथ दरभंगा जिले में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए एक आग्रह पत्र भी सौंपा।सांसद

डॉ. ठाकुर ने उद्योग मंत्री से हुई मुलाकात में दरभंगा स्थित टेराकोटा कॉमन फैसिलिटी सेंटर की जर्जर एवं उपेक्षित स्थिति की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि दरभंगा सहित मिथिला क्षेत्र के स्थानीय शिल्पकारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्येश्य से निर्मित यह महत्वपूर्ण केंद्र उद्घाटन से पूर्व ही बदहाली का शिकार हो गया जो दुर्भाग्यपूर्ण है। पत्र के माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, आवश्यक मरम्मत एवं संरक्षण सुनिश्चित करने, दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय करने तथा केंद्र को शीघ्र संचालित कराने का आग्रह किया। मौके पर दरभंगा पूर्वी के जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह व मनीष झा सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News