मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
News On AIR | जुलाई 17, 2026 8:23 पूर्वाह्न
इंग्लैंड ने दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारत को चार विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पूरी टीम 44 ओवर में 233 रन पर सिमट गई। श्रेयस अय्यर ने 66 और विराट कोहली ने 65 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने तीन-तीन विकेट लिए। साकिब महमूद को दो विकेट मिले।
जवाब में इंग्लैंड ने 45वें ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने नाबाद 99 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। भारत की ओर से गुरनूर बरार ने दो विकेट लिए। जो रूट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। तीन मैचों की श्रृंखला अब एक-एक की बराबरी पर है।श्रृंखला का अंतिम मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
2 घंटे पहले
32
53 मिन पहले
26
55 मिन पहले
21
2 घंटे पहले
20
45 मिन पहले
19
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 17th Jul 2026