प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (17 जुलाई) चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर हैं। इस दौरान वह ₹12,070 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्टों का नींव पत्थर और उद्घाटन करेंगे। चंडीगढ़ में PM दोपहर करीब सवा 1 बजे आएंगे। फिर यहां 2 करोड़ रुपए के AC टेंट में रैली करेंगे। वे य
इसके बाद जालंधर में उनके 4 कार्यक्रम हैं। पीएम के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। दोनों जगह पर पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों के दस हजार से अधिक मुलाजिम तैनात हैं। दोनों जगह को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है।
पीएम के प्रोग्राम में केवल वही लोग शामिल होंगे, जिनके पास वैलिड कार्ड होंगे। इसके अलावा स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इस विजिट को पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
दौरे से पहले पीएम मोदी ने पोस्ट कर कहा-
17 जुलाई को जालंधर में होने वाली भाजपा की रैली के दौरान पंजाब के लोगों के बीच जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। पंजाब के लोग बड़ी उम्मीद के साथ भाजपा की ओर देख रहे हैं। हमारी पार्टी का विकास का एजेंडा मेरे पंजाब के भाई-बहनों के लिए समृद्धि और जीवन को अधिक आसान तथा बेहतर बनाने को सुनिश्चित करेगा।
PM के दौरे के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.