किआ सोरेंटो अब इंडिया डेब्यू के बेहद क़रीब है। डीलर सूत्रों के मुताबिक़, चुनिंदा किआ डीलरशिप्स ने इस नई प्रीमियम एसयूवी की बुकिंग्स महज़ 50,000 रुपए के टोकन पर अनौपचारिक रूप से शुरू कर दी है। हालांकि, किआ इंडिया ने अभी तक कोई ऑफ़िशियल ऐलान नहीं किया है, लेकिन लॉन्च अगस्त के आख़िर या सितंबर की शुरुआत में हो सकती है।
बता दें कि, सोरेंटो के साथ, किआ अब टोयोटा फ़ॉर्च्युनर को सीधे टक्कर देने जा रहा है। लेकिन, फ़ॉर्च्युनर के लैडर-फ्रेम कंस्ट्रक्शन के मुक़ाबले सोरेंटो में मोनोकॉक प्लेटफ़ॉर्म मिलेगा, जिससे आपको ज़्यादा रिफ़ाइंड और कार जैसा प्रैक्टिकलिटी के साथ ड्राइविंग इक्सपीरिएंस मिलेगा। इंडिया में यह ब्रैंड की फ़्लैगशिप एसयूवी भी होगी।
इंडिया-स्पेक सोरेंटो में एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है, जिसमें 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर मिलाकर क़रीब 230bhp का पावर देगा। ऑल-वील-ड्राइव (एडब्यूडी) सिस्टम भी मिलने की उम्मीद है, जिससे यह सेग्मेंट की चुनिंदा हाइब्रिड एसयूवी में से एक होगी जिसमें एडब्ल्यूडी मिलेगा।
फ़ीचर्स की बात करें तो, सोरेंटो में ड्युअल 12.3-इंच डिस्प्ले, पैनरॉमिक सनरूफ़, वेंटीलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, बोस का साउंड सिस्टम, ड्युअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस स्मार्टफ़ोन कनेक्टिविटी और कम्प्रीहेंसिव लेवल 2 एडास सूट जैसे फ़ीचर्स मिल सकते हैं।
किआ सोरेंटो इंडिया में सीकेडी फ़ॉर्म में आएगी और यहां असेंबल होगी। इससे किआ इसे ज़्यादा अग्रेसिव क़ीमत दे सकेगी और प्रीमियम एसयूवी की क़ीमत क़रीब या 45 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के आस-पास रह सकती है। अगर ऐसा होता है तो, सोरेंटो ख़रीदारों को टोयोटा फ़ॉर्च्युनर के डीज़ल वेरीएंट के मुक़ाबले एक शानदार हाइब्रिड ऑप्शन देगी और एसजी मज़ेस्टर, जीप मेरिडियन, स्कोडा कोडिएक की भी कड़ी टक्कर देगी।
अनुवाद – शोभित शुक्ला
06 Jul 2026
10 Jun 2026
27 May 2026
12 May 2026
13 Apr 2026
14 Jul 2026
14 Jul 2026
14 Jul 2026
13 Jul 2026
14 Jul 2026
17 Jul 2026
17 Jul 2026
16 Jul 2026
16 Jul 2026
16 Jul 2026
Rs. 14.00 – 20.00 लाखअनुमानित प्राइस
वॉट्सऐप पर लॉन्च का अलर्ट पाएं
Rs. 1.40 – 1.45 करोड़अनुमानित प्राइस
वॉट्सऐप पर लॉन्च का अलर्ट पाएं
Rs. 8.90 – 14.00 लाखअनुमानित प्राइस
वॉट्सऐप पर लॉन्च का अलर्ट पाएं
Rs. 30.00 – 38.00 लाखअनुमानित प्राइस
वॉट्सऐप पर लॉन्च का अलर्ट पाएं
Rs. 28.00 – 35.00 लाखअनुमानित प्राइस
वॉट्सऐप पर लॉन्च का अलर्ट पाएं
Rs. 11.52 – 14.47 लाखअनुमानित प्राइस
वॉट्सऐप पर लॉन्च का अलर्ट पाएं
Rs. 40.00 – 50.00 लाखअनुमानित प्राइस
वॉट्सऐप पर लॉन्च का अलर्ट पाएं
Rs. 1.00 – 1.30 करोड़अनुमानित प्राइस
वॉट्सऐप पर लॉन्च का अलर्ट पाएं
हमसे जुड़िए
मोबाइल ऐप डाउनलोड करें
©CarTrade Tech.