वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। आईआईटी बीएचयू में शुक्रवार को गैर-शैक्षणिक समूह ‘ख’ एवं ‘ग’ कर्मचारियों के अंतरिम फोरम का चुनाव हुआ। रात नौ बजे तक मतगणना के बाद जारी नतीजों में गोपाल यादव को अध्यक्ष और धीरेंद्र कुमार पांडेय को सचिव घोषित किया गया। निर्वाचन में तकनीकी अधीक्षक गोपाल यादव को कुल 164 मत प्राप्त हुए। उन्हें विजेता घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर 42 मतों के साथ कनिष्ठ अधीक्षक विभूति नारायण विजयी हुए। धीरेंद्र कुमार पांडेय सचिव, कमलेश यादव संयुक्त सचिव और नवनीत कुमार पाण्डेय कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। सदस्य पद पर प्रशासनिक वर्ग से रवि गर्ग और अतुल, तकनीकी वर्ग से आंजनेय कुमार और अजय कुमार पटेल विजयी घोषित किए गए।
इससे पहले सुबह 10 बजे से आईआईटी परिसर में मतदान की शुरुआत हुई। 22 उम्मीदवार और उनके समर्थक वोटरों को अंतिम समय तक अपनी पक्ष में मतदान की अपील करते रहे। परिसर में पूरे दिन कर्मचारियों में सरगर्मी देखने को मिली।रात में परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी जाहिर की। संस्थान के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि अंतरिम फोरम कर्मचारियों के हितों के संरक्षण, संस्थान प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय और समग्र विकास में रचनात्मक एवं सकारात्मक भूमिका निभाएगा।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play