Bagpat News: बिजली आपूर्ति ठप रहने पर बिजलीघर घेरा – Hindustan

Bagpat News: अमीनगर सराय। डौला गांव के महाराणा प्रताप गेट पास वाले मोहल्ले की बिजली गुरुवार शाम से ठप पड़ी हुई है, जिसके चलते 200 घरों में रातभर अंधेरा पसरा रहा। शुक्रवार को भी दिनभर बत्ती गुल रही। जिसके चलते ग्रामीणों को पेयजल तक के लिए तरसना पड़ा। क्षुब्ध ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर हंगामा किया। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल न होने पर धरना शुरू कर देने की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने बताया कि पूरी रात 200 परिवार अँधेरे में रहे। उमसभरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। लोगों ने पूरी रात बाहर सडक पर गुजारी। शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा किया।
ग्रामीणों ने विभाग द्वारा सही समय पर ट्रांसफार्मर न बदलने के आरोप लगाए। बताया कि 200 घरों पर केवल 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया हुआ है। इसी से दो टॉवर, बैंक और लघु उद्योग धंधे भी चल रहे है। जिसकी वज़ह से आए दिन फाल्ट होते रहते है। लो वोल्टेज की भी समस्या बनी रहती है। ग्रामीणों ने जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कराने और नया ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देने की चेतावनी दी। वहीं, अवर अभियंता केवी सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर की लीड फुक जाने से आपूर्ती ठप है। शाम तक बिजली आपूर्ती बहाल करा दी जाएगी।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News