Hapur News: गांजा तस्कर को पुलिस ने किया दबोचा – Hindustan

Hapur News: थाना हापुड़ देहात पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक गांजा तस्कर को डेढ़ किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इस धंधे में जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। देहात थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार को उपनिरीक्षक राहुल अत्री अपनी टीम के साथ एनएच-9 पर गश्त कर रहे थे। तभी एक संदिग्ध युवक बैग के साथ आता हुआ दिखाई दिया। जिस पर पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने फरार होने का प्रयास किया।
जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि वह दिल्ली के खजूरी निवासी अली है। आरोपी के पास से मिले बैग 150 किलो गांजा बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली के चांदनी चौक बल्ली मारन निवासी तायरा बानो और आसिफ लंबू के साथ मिलकर क्षेत्र में गांजा बिक्री करने का काम करता है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आसपास के क्षेत्र में गांजा सप्लाई करने के आया था।थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी और गिरोह महिला सदस्य समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ के बारे में नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जिनके बारे में जांच की जा रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News