दिल्ली के न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन पर हाई पॉवर वाला इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) चार्जिंग स्टेशन शुरू किया गया है। यह राजधानी के सबसे बड़े अल्ट्रा-फास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशनों में शामिल है। स्टेशन पर 14 डीसी चार्जिंग पॉइंट लगाए गए हैं, जिनमें 240, 360 और 480 किलोवॉट क्षमता के चार्जर शामिल हैं। यहां प्राइवेट, कमर्शियल ईवी और इलेक्ट्रिक बसें एक साथ चार्ज की जा सकेंगी। चार्जिंग स्टेशन में आधुनिक सुरक्षा और निगरानी प्रणाली भी स्थापित की गई है।
वाहन चालक मोबाइल ऐप के जरिए चार्जिंग स्टेशन की लोकेशन और सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे। एनसीआरटीसी के अनुसार, इस सुविधा से नमो भारत स्टेशन तक निजी ईवी से आने वाले यात्रियों और आसपास के लोगों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही अब साहिबाबाद, आनंद विहार और मेरठ साउथ सहित कुल नौ नमो भारत स्टेशनों पर ईवी चार्जिंग सुविधा उपलब्ध हो गई है।
नई दिल्ली। राजधानी में 24 स्थानों पर जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से जलभराव की समस्या अधिक है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने समन्वय बैठक में विभागों को उनकी जानकारी देकर जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि एनएसजी रेड लाइट, डीसीएम चौक, शास्त्री नगर, ओखला अंडरपास, जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन, गाजीपुर मुर्गा मंडी, मुकरबा चौक से सिंधु बार्डर, फूल मंडी, गदाईपुर, रतिया मार्ग, बत्रा अस्पताल, जामिया हमदर्द टी-पाइंट, खानपुर से हमदर्द टी-पाइंट, निजामुद्दीन खत्ता, पुल प्रहलादपुर अंडरपास, आयरन ब्रिज, पांडव नगर अंडरपास, मदर टेरेसा क्रिसेंट, पंचशील मार्ग, सत्य मार्ग, एनएच-48 पर दो स्थान, कापसहेड़ा और अशोक कंट्री रिजार्ट के सामने इस बार हुई मानसून की पहली बारिश में जलभराव देखा गया है। इन स्थानों पर जलभराव से यातायात प्रभावित भी होता है।
डेरा मंडी क्षेत्र में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए दिल्ली सरकार ने नई योजना तैयार की है। लोक निर्माण एवं जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने छतरपुर स्थित डेरा मंडी रोड का निरीक्षण कर अधिकारियों को डेरा मंडी रोड से बांध रोड तक प्रीकास्ट आरसीसी ड्रेन बनाने के निर्देश दिए, इससे लोगों को राहत मिलेगी।
नई दिल्ली। पीतमपुरा के भगवान महावीर अस्पताल में मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल कर्मियों को जल्द बेहतर शौचालय मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने अस्पताल के 26 पुरुष और महिला शौचालयों के नवीनीकरण की योजना बनाई है। इस काम में करीब 2.75 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज और उनके तीमारदार आते हैं।
गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play